राशिफल शनिवार 31 मई 2025 (Rashifal Saturday 31 May 2025)
मेष राशिफल – आज का ये दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी कला एवं कौशल में सुधार होगा। आज राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान हो जाएगी। आज आपकी जीवनसाथी से खटपट हो सकती है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों को पता चल सकती है। आप अपने व्यापार में किसी के साथ हिस्सेदारी सोच समझकर करें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
वृष राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान दें। जो लोग विदेश जाने की सोच रहे हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो जाएगी। मगर आपकी संतान के मन में किसी बात पर संशय बना रहेगा, जिसके लिए भी आप राय ले सकते हैं। आपको अपने किसी लेनदेन से जुड़े मामले में आंख एवं कान खुले रखने होंगे। कोई एक कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन जाएगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहना होगा।
मिथुन राशिफल – आज आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान रखना होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहने वाले है , मगर आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में उपयोग करे, वो ही अच्छा रहेगा। आज नौकरी करने वाले लोगों का प्रभाव बढे़गा। आज आप मित्रो के साथ कहीं घूमने जाएगें। आज आपके पिताजी अगर काम को लेकर कोई राय दें, तो आज आप उनकी बातों पर अमल जरूर करें। आज आपको कोई इनाम मिलने से किसी पार्टी का आयोजन कर सकते है।
कर्क राशिफल – आज आपके परिश्रम से आपको पूरा फल मिलेगा। आज नौकरी करने वाले लोगों के अधिकारी उनके काम से खुश होंगे, जिस कारण पदोन्नति मिलने की संभावना बनेगी। अपने अगर पहले किसी से कुछ ऋण लिया था, तो आज आप उस ऋण को अधिक से अधिक उतारने में सफल होंगे। आज सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग अपने काम से मतलब रखें तो ही अच्छा होगा। आपको आज अपने किसी साथी की एक बात बुरी लग सकती है। आज आपकी मां की इच्छा पूरी हो जाने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
सिंह राशिफल – आज आपको अपने कामों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आज आपके विरोधी आपका भरपूर फायदा उठा सकते है । आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के शादी में आ रही बाधा टल जाएगी। आज आपको आपकी किसी पुरानी गलती से सीख लेना चाहिए। आज आपको आपकी संतान को उन्नति देखकर प्रसन्नता होगी। आज जीवनसाथी से अगर कुछ अनबन चल रही थी, तो आज वो बातचीत के जरिए दूर हो जाएगी।
कन्या राशिफल – आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आज आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना है, किन्तु अगर आपको कोई शारीरिक पीड़ा चल रही है, तो उसे आप नजरअंदाज मत करना। अगर आज आप किसी यात्रा के लिए जाएं, तो अपने जरूरी कागजातों को साथ ले जाए।
तुला राशिफल – आज का दिन आपके लिए तनाव भरा रह सकता है , क्योंकि व्यापार में आपको कोई नुकसान हो सकता है, आज शेयर मार्केट करने वाले लोग भी सोच विचारकर ही पैसा लगाएं। आज आपके पिताजी की राय आपके लिए अच्छी काम आने वाली है। आज आपके जीवनसाथी को स्वस्थ से जुड़ी समस्या आ सकती है, आज आपको भागदौड़ के साथ-साथ खर्चा भी ज्यादा करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल – आज आपको बहुत दिनों से रुके काम के पूरा होने से आपको प्रसन्नता होगी। आज छात्रों को अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखना चाहिए, ताकि वो अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ पाए। आज अगर आपको कोई शारिरीक कष्ट चल रहा है, तो उसको लेकर आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज आप अपनी समस्याओं को नजर अंदाज मत करना, नहीं तो बाद में आपको परेशानी आ सकती है। आज आपको जीवनसाथी से आपको कोई पुरस्कार मिलने की सम्भावना है।
धनु राशिफल – आप अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर रहेंगे, किन्तु आप अगर कोई लेनदेन करेंगे, तो वह आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अगर मंदी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें तेजी रहेगी। आपकी योजनाएं पूर्ण रहेंगी। नौकरी में पपदोन्नति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका आकर्षण देखकर आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आप जीवनसाथी के लिए आप कोई भेंट या उपहार लेकर आ सकते हैं।
मकर राशिफल – आज आपके कुछ नए शत्रु बन सकते हैं। आज आप अपने कामों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे, इसलिए आपको थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। आज आपकी माता आपसे किसी जरूरी बात को पर चर्चा कर सकती हैं, इस वजह से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। अगर आज आप किसी नए घर की खरीदारी करना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपको एक लोन लेना पड़ सकता है। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ राशिफल – आज अविवाहित लोंगो के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपकी आय बढ़ने से मन में बड़ी प्रसन्नता रहेगी। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग बहुत रोमांटिक अंदाज में रहेंगे एवं वे अपने साथी को प्यार दिखाने के नए-नए रास्ते अपनाने वाले है। आज आपको अपने पारिवारिक समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। आज आप अपनी मां को आपके मामा पक्ष के लोगों से मिलाने ले जाएगें।
मीन राशिफल – आपको किसी काम के चलते अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है । आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी भजन, कीर्तन व पूजा पाठ आदि में शामिल हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से बिना कारण उलझनें से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। आज आपके सहयोगी आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते है।