राशिफल बुधवार 4 जून 2025 (Rashifal Wednesday 4 June 2025)

मेष राशि 
आज आपके कुछ प्रयास अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक एवं मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। अपने अगर किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आएगे। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर बहुत पैसा खर्च करेंगे। उसके बाद में आपको पैसे की कमी का सामना करना पड़ेगा। किसी नई योजना में निवेश करना अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों की योजनाओं से उन्हें अच्छा फायदा मिल सकता है।

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छे धन के संकेत दे रहा है। आपकी एक डील प्रॉपर्टी में अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो जाएगी। आपको किसी की एक बात बुरी लगने से आपका मन दुखी रहेगा। आपने अग अपने आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में कोई चर्चा की, तो वह मुद्दा कानूनी हो सकता है। आपको अपने कामों में समझदारी दिखानी पड़ेगी। वाहन खराब होने की वजह से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन राशि 
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहेगा। आपको हर काम को लेकर योजना बनाकर चलना चाहिए। आपका एक सहयोगी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है। आपने अगर किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको फिर मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए निवेश करने होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए, तभी उन्हें एक सफलता मिलती नजर आ रही है।

कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपका मन दुखी रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का अवसर मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना है। आप ससुराल के किसी व्यक्ति से मिलने जा सकते हैं। संतान की उन्नति पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा एवं आप परिवार के सदस्यों को आप खुश करने के प्रयास में लगे रहेंगे, जिसमें आप सफल जरूर होंगे।

सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए कोई नया काम करने वाला रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में फायदा उठाएंगे। आज आपको एक पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल आनंद वाला रहेगा। आज आपको किसी से कोई भी बात समझदारी से बोलनी होगी। आज परिवार में किसी नए मेहमान का आना हो सकता है। आपके जीवनसाथी से अगर कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत से दूर होगी। हिस्सेदारी में काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी पड़ेगी।

कन्या राशि 
आज आपको लिए धैर्य एवं संयम से काम लेना है। आप अपनी वाणी पर भी लगाम रखें। आज किसी से कोई बात सोच समझ कर कहे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना लेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपकी एक पुरानी गलती से पर्दा उठ जाएगा । आज सरकारी योजनाओं का आपको पूरा फायदा मिलेगा। आपको अपने पैसे का लेनदेन बहुत ही समझदारी से करना होगा।

तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता वाला है। आपके घर एक अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा बन जाएगा। आपको वाहनों का उपयोग थोड़ा सावधान रहकर करना है। आपको किसी खराब परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर चलना होगा। आपने अगर किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आप वक्त रहते पूरा करने का प्रयास करें। आपको कोई सहयोगी आपके कामों में बाधा उत्पन्न कर सकता है। आपको ससुराल की तरफ से धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके गिले शिकवे अच्छे रहेंगे, क्योंकि आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में फायदा उठाएंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से बहुत दिनों बाद मिलने का अवसर मिलेगा। आपका एक काम बहुत दिनों से पूरा न होने से आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपने रिश्तों को बेहतर कर लेना है। किसी योजना में आप थोड़ा सोच समझकर पैसा लगाए।

धनु राशि 
आज का दिन आपको तरक्की दिलाने वाला है। आप संतान की इच्छा पर किसी नए वाहन को घर ला सकते हैं। आपको एक के दूसरी खुशखबरी आ सकती है। आपका एक पुराना लेनदेन समय पर चुकाना होगा। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार करना होगा। अगर आपने किसी से कुछ पैसा लिया था, तो उसे भी आप उतार पाएगे। आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी, उसे आपको बड़ाना होगा।

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए सेहत के नजरिए से कमजोर रहेगा। आप किसी बीमारी को छोटा मत समझना। किसी नए काम की आरंभ करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने व्यापार की कुछ योजनाओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल अच्छा बनेगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पुरी हो जाएगी।

कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए आय के साधन बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने धन को थोड़ा ध्यान देकर खर्च करने की जरूरत है। आपको किसी पुरानी गलती से पर्दा उठेगा। आपको किसी कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की जरूरत होगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु अगर खो गई थी, तो आपको मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से खास ध्यान रखना होगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रह सकता है। आज आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए निपटाने की जरूरत है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना है। आपकी एक मन इच्छा पूरी होगी। संतान से किसी किए हुए वादे को आप समय पर पूरा कर लेंगे। आपको धन लाभ मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप व्यापार के कामों में एक बदलाव करेंगे, वे आपके लिए बेहतर रहेंगे।

Leave a Comment