सोमवार 26 मई 2025 राशिफल (Monday 26 May 2025 Rashifal)

सोमवार 26 मई 2025 राशिफल (Monday 26 May 2025 Rashifal)

मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि करेगा। आज आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ जाएगें । आज आर्थिक मामलों में आपको ध्यान रखना है। आज आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार मत दिखाना। आज आप अपनी कला व कौशल से एक अच्छा मुकाम प्राप्त कर लेंगे। आज रचनात्मक कार्य में आपकी अच्छी रुचि रहने वाली है। आपको किसी से किए हुए वादे को भी समय पर निभाना होगा। आज आप अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आज आप अपने जरुरी कामों को पूरा करने में थोड़ी भी कसर नहीं छोड़ेंगे। आज किसी काम में उसके नीति एवं नियमों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपको कुछ नए लोगों पर जल्दी विश्वास करने से बचना है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य एवं साहस से निपटने की जरूरत है। आपकी संतान आपकी आशाओं पर खरी उतरेगी। आपको किसी पुराने मित्र से बहुत दिनों बाद मिलने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने से पहले उसके नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा। आप अपने डेली रूटीन को अच्छा करने का प्रयास करें। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको बहुत दिनों बाद मिलने का मौका मिल सकता है। उसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें।

कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपनी अच्छे सोच का कार्यक्षेत्र में फायदा उठाएंगे। आपके बॉस से आपको कोई इनाम भी मिल सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। आज आप अपने घर एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। माता जी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान हो सकते है। जीवनसाथी का सहयोगी सानिध्य आपको अच्छा मिलेगा।

सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। पुण्य कार्यों में आपकी अच्छी रुचि रहेगी। आज आपका आत्मविश्वास भी खूब बढ़ेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों का आप पर पूरा समर्थन रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बिना कारण बोलने से बचना होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को दिल खोलकर निवेश करने से अच्छा रहेगा। आपको किसी परिजन से निराशाजनक खबर प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलने की जरूरत है, तभी आपके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक शांति बनी रहेगी। आज आपको अपने कामों को लेकर अच्छी योजना बनाकर चलने की जरूरत है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई खास खबर मिल सकती है। आज आपको किसी के कहने में आकर पैसा लगाने से बचना होगा। आप किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।

तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत दिनों से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको कामों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाकर माफ करना होगा। आप अपने माता-पिता से कुछ पारिवारिक मामलों पर बातचीत कर सकते हैं। आपका धन को लेकर कोई काम अगर बहुत दिनों से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालो को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मेहनत एवं लगन से काम करने हेतु रहेगा। नौकरी धंदे वाले लोग कामों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको गुस्से में आकर कोई बात करने से बचना होगा। खर्चों पर आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने से आपका मन खुश रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक एवं मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की जरूरत है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए एक बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलने के लिए रहेगा। बड़ों का सहयोग एवं सानिध्य आपको अच्छा मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी बहुत रुचि रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से आपको एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छात्र किसी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें जीत जरूर मिलेगी। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। भूमि एवं वाहन की खरीदारी करना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है। भगवान की भक्ति में आपका अच्छा मन लगेगा। दान-धर्म के कार्यों में आपकी बहुत रुचि रहेगी। आपको मन में सामंजस्यता की भावना बनाए रखना है। आप बड़ों से किसी बात को लेकर जिद और अहंकार मत दिखाना।

कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत जातको को उनके कामों से कोई नई पहचान मिलेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। आप अपने घर के रिनोवेशन को कराने की भी योजना बना सकते हैं। संतान को पढ़ाई हेतु आप कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ में लापरवाही करने से बचना होगा।

मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रह सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को इस महीने कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर चलने की जरूरत है। आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचना होगा।

Leave a Comment