मेष राशि- पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी । कुछ जातकों का शादी-विवाह निश्चित हो सकता है। पार्टनर के साथ डिनर की योजना बना सकते हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल में से भी थोड़ा वक्त निकालें एवं पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताएं। जिससे की प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि,कार्यालय के कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से करे। आय के नए रास्ते खुलेंगे, मगर खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए सोच-समझकर आर्थिक निर्णय लें।
वृषभ राशि- परिजनों से बेकार की बहस ना करे। गुस्से पर काबू रखें। कार्यालय के कार्यों में लापरवाह मत बनो। व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। आज धन हानि हो सकती है। अपने मानसिक स्वास्थ पर ध्यान दें। रोजाना योग एवं ध्यान करें। विधार्थी सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करे।
मिथुन राशि- पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी । कुछ जातकों का शादी-विवाह निश्चित हो सकता है। पार्टनर के साथ डिनर की योजना बना सकते हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल में से भी थोड़ा वक्त निकालें एवं पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताएं। जिससे की प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि,कार्यालय के कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से करे। आय के नए रास्ते खुलेंगे, मगर खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए सोच-समझकर आर्थिक निर्णय लें।
कर्क राशि- आज आपका आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा। आलस्य ना करे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नई कोशिश करें। आज नए कामो की शुरुआत के लिए भी अच्छा दिन है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ें। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। आप परिजनों के साथ धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। कुछ जातक पार्टनर के साथ वीकेंड की योजना बना सकते हैं।
सिंह राशि- आज इस राशि के जातकों में ऊर्जा एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों के सुखद परिणाम आएंगे । कार्यों की बाधाएं समाप्त होंगी। सकरात्मक सोच के साथ सभी काम करें। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा न बढ़ने दे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताए एवं साथ मिलकर संबंधों की परेशानी को सुलझाने का प्रयास करें।
कन्या राशि- आज कन्या राशि के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आज समाज में इज्जत बढ़ेगी। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम आएंगे। वाणी में सौम्यता का असर रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यालय में बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे।
तुला राशि- ऑफिस मैनेजमेंट में अपनी सकारात्मक छवि बनाए रखने की कोशिश करें। असफलता के बावजूद हार न मानें और निरंतर प्रयास करते रहें। ऑफिस में अपनी बेहतर परफॉर्मेंस दें। इससे वेतन वृद्धि या पपदोन्नति के चांसेस बढ़ेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं समाप्त होंगी एवं करियर में नई उपलब्धियां प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक राशि- नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद खत्म होंगे। आज बिजनेस से जुड़े निर्णय बड़ी होशियारी से लें। क्रोध से बचें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आज नुकसान हो सकता है।
धनु राशि- जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। अप्रत्याशित परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। चुनौतियों से ना डरे। धैर्य बनाए रखें एवं शांत दिमाग से निर्णय लें। कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ सभी काम करें। हालांकि, कार्यों का अधिक तनाव न लें। फैमिली के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना। रोजाना योग एवं व्यायाम करें।
मकर राशि- पुराने निवेशों से अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। नए परिवर्तनों को स्वीकार करने हेतु तैयार रहें। आज कार्यालय में कार्यों की चुनौतियां आ सकती हैं, मगर इससे करियर ग्रोथ के नए अवसर भी मिलेंगे। कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। आज परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधान रहें।
कुंभ राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवन में नए सुखद मोड़ आएंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें एवं जरूरत पड़ने पर अनुभवी की सलाह लेने में संकोच ना करें। आय के नए रास्ते खुलेंगे। भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोतरी होगी। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन आनंदित रहेगा।
मीन राशि- कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में खास बदलाव आएंगे। सभी कार्यों में बेहतर सफलता मिलेगी। बहुत दिनों से रुके हुए कार्य सफल होंगे। रोमांटिक लाइफ बेहतर रहेगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। आज काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते है। अपने नियमित कार्यों में थोड़ा ब्रेक लें एवं सेल्फ केयर एक्टिविटीज में भाग ले।